पंचेत डीवीसी हाई स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव संपन्न

पंचेत :पंचेत डीवीसी हाई स्कूल में दिन मंगलवार को वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रकार के प्रतियोगिता कराए गए। प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चों को डीवीसी प्रोजेक्ट हेड रवि रंजन द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार गोप ने बताया विद्यालय परिसर में 55 वॉ वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रकार के प्रतियोगिता किए गए। जिसमें लोटा रेस आकर्षण का केंद्र रहा। वही 2023 उत्तरण छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर बि सिन्हा, मनोज कुमार,सीमा सिंह,जॉनी पांडे आदि मौजूद थे।

