रांची। बिजली काटने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने बरियातू

संजीवनी कॉलोनी निवासी तेज प्रताप भगत के अकाउंट से 1.99 लख रुपए निकाल लिए। इस बाबत उन्होंने बरियातू थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि आपका बिजली बिल बकाया है, अगर आपने बिजली बिल जमा नहीं किया तो अभी तुरंत बिजली काट दी जाएगी इसके बाद साइबर अपराधी ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में लिया और उनके अकाउंट से 1.99 लख रुपए निकाल लिए। घटना के बाद शिकायतकर्ता को इस बात का एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
*आप लोग भी सतर्कता बरतें।*

————

रांची। चुटिया थाना की पुलिस ने महिला गांजा तस्कर आशा देवी के पति संजय उरांव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति चुटिया के कृष्णापुरी में रहता है। पुलिस ने 6 जून को महिला को 10.250 किलोग्राम गांजा 43200 नगद के साथ गिरफ्तार किया था। गांजा तस्करी में संलिप्त महिला का पति फरार चल रहा था। मंगलवार की रात पुलिस ने उसे चुटिया से गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!