टुडे राधा न्यूज,तिलक सेवा समिति ने निःशुल्क कंबल किया वितरण किया

टुडे राधा न्यूज.
देवघर -: तिलक सेवा समिति देवघर के तत्वावधान में वर्षांत में भव्य कवि सम्मेलन सह जरूरत मंद लोगों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के वरीय उपाध्यक्ष सूरज झा, केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय, मुख्य संरक्षक प्रो रानंदन सिंह, महासचिव बिपुल कुमार, मिश्र डॉक्टर विक्रम कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही, सदस्य डॉक्टर विजय शंकर ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में शहर के जाने-माने विद्वान कवि ने अपने भाव से कविता पाठ कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन के उपरांत जरूरत मंद लोगों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण किया गया। जरूरतमंद व असहाय के बीच करीब दो सौ कंबल का वितरण किया गया। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।
माँ दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब भोजपुर के सौजन्य से क्रिकेट टूर्नामेन्ट का हुआ आयोजन

