रायपुर / हम मानवतावादी विचारों से संदेशवाहक बने! भारत देश में

रायपुर / हम मानवतावादी विचारों से संदेशवाहक बने! भारत देश में सदियों से शोषित पीड़ित समाज में जन्मे सभी संतों गुरुओं एवं महापुरुषों के चरणों में शत-शत वंदन और श्रद्धा सुमन अर्पित करें तथा उनके मानवतावादी विचारों को आगे बढ़ाने हेतु दृढ़ संकल्पित हो! जिस प्रकार भारत की सर्वप्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिकारी राष्ट्र ज्योति माता सावित्रीबाई फुले जी ने देश में शिक्षा क्रांति का आगाज किया। सभी माता और बहन बेटियों को शिक्षा देने का कार्य किया। माता रमाबाई अंबेडकर जी ने अपने जीवन की कुर्बानी देकर भारत वासियों को कृतार्थ किया और माता यशोधरा ने त्याग बलिदान कर सिद्धार्थ को बुद्ध बनाने में अपनी सहभागिता निभाई! इसी प्रकार भारत देश में अनेक मातृ शक्तियों का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने जीवन को बहुजन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हम भी इस अभियान का छोटा हिस्सा बन भारत के शोषित पीड़ित समाज का उत्थान करने हेतु भारत देश के जन-जन में सभी संतों गुरुओं और महापुरुषों के मानवतावादी विचारों को जान-जनतक प्रचार प्रसार करने में जीवन समर्पित करें और जनमानस को वैचारिक रूप से परिपक्व करने का काम करें! 🌷🙏🌷 सुश्री पार्वती साहू, श्रीमती यामिनी साहू, परमेश्वरी पाल,मोहनी डहरिया एवं समस्त नारी शक्ति🙏

