धनबाद विवेक आनंद का हुआ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनीय अभियंता पद पर चयन।

देवीपुर -: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धोवाना पंचायत के असहना निवासी वरुण प्रसाद का इकलौता पुत्र विवेक आनंद का केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सेंट्रल पीडब्ल्यूडी) में कनीय अभियंता पद पर चयन हुआ। विवेक का मैट्रिक डीएवी पब्लिक स्कूल देवघर से 86 प्रतिशत, इंटरमीडिएट रेड रोज पब्लिक स्कूल देवघर से 90% और आरभीएस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग टाटा जमशेदपुर से डिग्री प्राप्त किया। विवेक का पिता वरुण प्रसाद देवीपुर बीआरसी में संकुल साधन सेवी (सीआरपी) के पद पर कार्यरत हैं एवं उनकी माता ग्रहणी है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। साथ ही शुभचिंतकों ने सफलता को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

error: Content is protected !!