कोरबा दर्री मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं कोरबा विधानसभा चुनाव के प्रभारी व्ही रामाराव का आतिशी स्वागत किया*

*कोरबा दर्री राधा न्यूज़ चैनल* (छत्तीसगढ़ आरके सोनी) छत्तीसगढ़-भाजपा जनता पार्टी कोरबा के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं सहप्रभारी, गोपाल साहू कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह तथा कोरबा विधानसभा चुनाव प्रभारी रहे व्ही रामाराव के कोरबा दर्री मंडल द्वारा तथा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों पार्षदों संयोजक सहसंयोजक के बूथ अध्यक्षों के द्वारा जमकर आतिशबाजी करके स्वागत किया गया। ज्ञात हो की व्ही रामाराव बिलासपुर के कद्दावर नेता भाजपा के है और 2023 के चुनाव मे इन्हें कोरबा विधानसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया था और इन्होंने अपनी मेहनत से भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।।

