झारखंड ग्राम भगवानपुर मे निकाली गई प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा। 📝RAJESH ,KUMAR

📝RAJESH ,KUMAR
Jharkhand, dhanbad 🖊️
देवघर -: देवघर प्रखंड अंतर्गत पंचायत झिलुआचांडीह ग्राम भगवानपुर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 20.1.24 को कलश यात्रा निकाली गई और 21.1.2024 को संपूर्ण रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। दिनांक 22.1.2024 को हवन कार्यक्रम रखा गया है। ग्रामीण वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने बताया 500 साल बाद प्रभु श्री राम बनवास से अपने घर आयोध्या आ रहे है, इसी अवसर पर हमारे गाँव मे अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना तय हुआ है इसलिए आज शोभायात्रा निकाली गई है।रविवार को विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा और 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण कार्यकर्ता सुबोध सह, शिवनाथ साह, संतोष साह, सुधीर साह, अर्जुन यादव, मसुधन यादव, गोरी यादव उपस्थित थे।

