धनबाद ठाकुर अनुकुलचन्द्र जी का 136वां जन्मोत्सव मनाया गया

📝RAJESH ,KUMAR
Jharkhand, dhanbad 🖊️

पुटकी। सत्संग विहार केंद्र मुनीडीह के तत्वाधान में रविवार को धनबाद प्रखंड के बालूडीह स्थित दुर्गा मन्दिर के प्रांगण मे परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुलचन्द्र जी का 136वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
धनबाद जिले से आये रितवीक ने ठाकुर जी के भव धारा पर प्रकाश डाला। विशेष कर सतनाम ग्रहण कर अपने जीवन को ठाकुरमय बनाने पर जोर दिया। अनुष्ठान में कृति सुंदर लाल दास, आर.वी.चौधरी, सस्ती पदों महतो, विनोद बिहारी महतो, रमेश कालिंदी. सत्येंद्र कुमार दत्ता (सभी रितविक)ने ठाकुर की बातों को सभी गुरु भक्तों को बताया। सत्संग मे 12 लोगों ने ठाकुर का सतनाम ग्रहण किया। इस सत्संग मे धर्म सभा, ठाकुर गीत,एवं आनंद बाजार का भोग वितरन किया गया।
सत्संग विहार केंद्र मुनीडीह के सभी सत्संगी वृंद मिलकर महा महोत्सव को सफल बनाने में तन मन धन से सहयोग किए।

error: Content is protected !!