धनबाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती मनाई गई

📝RAJESH ,KUMAR
Jharkhand, dhanbad 🖊️
पुटकी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के तत्वाधान में बीच बलिहारी सुभाष पार्क में नेताजी का 127 वीं जयंती मनायी गई। नेताजी के प्रतिमा पर पीबी एरिया जीएम अरिंदम मुस्तफी, एजीएम एचआर कुरैशी, एपीएम जगदीश कर्मकार, राम विलास राम, लखी देवी पासवान आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जीएम श्री मुस्तफी ने कहा कि कोयलांचल के लिए यह पार्क गौरव की बात है जहां नेताज गोमो जाने से पूर्व यहां अंतिम पड़ाव ( रात्रि विश्राम ) किए थे। समिति सचिव सच्चिदानंद सिन्हा ने कहा कि नेताजी का घोड़े पर सवार मूर्ति का शिलान्यास मार्च 2024 में एवं 23 जनवरी 2025 को मूर्ति का अनावरण होगा। समारोह की अध्यक्षता जयंत कुमार घटक ने किया।
मौके पर अखिलेश यादव, शिव शंकर पांडे, देवाशीष दत्ता थें।दुसरी ओर आजसू पार्टी नगर कमेटी ने आइएन चंद्रो में स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बॉस की जयंती मनाया। मौके पर आजसू पार्टी के धनबाद नगर अध्यक्ष जीतू पासवान, महानगर अध्यक्ष संतोष पासवान, पिंटू रवानी, बबलू पासवान मुनीलाल पासवान, बाला पासवान, देवव्रत मुखर्जी, उमेश सिंह, मनोज रजक, सागर सिंह, निरंजन कुमार, पप्पू यादव, रवि कुमार, सुदेश पाण्डे, कन्हैया पासवान, किशन पाण्डे, हरेराम दुसाध, शिवा कुमार,सुमित कुमार, जितेंद्र तुरी व अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।इधर कच्छी बलिहारी स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक उच्च विद्यालय के प्रागंण में मंगलवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जयंती धूमधाम से मनायी गयी।प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद महरा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की नेताजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे।मौके पर स्वपन कुमार नंदी, ज्ञानदेव सिंह सुमित्रा देवी, विक्रम महतो अशोक कुमार तुरी, संजय गोराई अरुण महतो, पुष्पा झा, लाखोवती देवी सीमा कुमारी साकेन्द्र कुमार, उषा कुमारी व छात्र – छात्राओ ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी तथा डैफोडिल्स बचपन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
प्राचार्य तापस बनर्जी ने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का सच्चा देशभक्त बताया।मौके पर प्रमोद सिन्हा, अनिल सिंह, प्रभाकर मिश्रा, राहुल, एस.आर कर, संजय दत्ता, झूमा दत्ता, डोली प्रसाद, निशा मित्रा, शहर बानो, चेरी ,वर्मा व अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

