झारखंड वन विभाग ने ट्रेंच काटकर दो जजिला को जोडने वाले रास्ते को किया अवरुद्ध, ग्रामीणों में आक्रोश, पहुँचे पूर्व विधायक

वन प्रक्षेत्र विभाग द्वारा नया सिंघरावां व पेटादरी से होकर जाने वाले एकमात्र रास्ते को चार जगहों में ट्रेंच काटकर अवरुद्ध करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। हजारीबाग व चतरा जिले को जोड़ने वाले रास्ता रोके जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ घण्टों प्रदर्शन किया। इधर घटना की सूचना मिलते ही नया सिंघरावां पहुँचे पूर्व विधायक। ग्रामीणों ने बताया कि बिना किसी नोटिस के वन विभाग ने रातों रात ट्रेंच काट दिया। विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी देने लगे। जनसमस्याओं से अवगत होकर पूर्व विधायक ने प्रभारी वनपाल राहुल कुमार व वनरक्षी पंकज कुमार को स्थल पर बुलाकर ग्रामीणों के जनसमस्याओं से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने कहा कि जनहित में रास्ता काटना गलत है। वर्षो से इस रास्ते से लोगों का आवगमन था, रास्ता काटने से पहले एक बार ग्रामीणों के साथ वन विभाग को बैठकर वार्ता कर लेना चाहिए था। वनपाल ने पूर्व विधायक को जानकारी दिया कि वरीय अधिकारियों के आदेशों का पालन किया गया है। जंगल बचाने के लिए ट्रेंच काटा गया है। कहा आवगमन के लिए ट्रेंच के बगल से रास्ता बना दिया गया है। पूर्व विधायक ने उच्च अधिकारीयों से बात कर रास्ता बहाल करने की बात कही। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, स्थानीय मुखिया संतोष सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि नौशाद आलम, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, भाजपा नेता देवल यादव, सुरेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य मो सतार, शिवकुमार प्रजापति, सोहर प्रजापति, बैजनाथ यादव, बिमल यादव, मो सद्दाम हुसैन, अजय प्रजापति, धीरेंद्र यादव, उपेन्द्र यादव, ललन पंडित, केदार पंडित, दीपक पंडित, बैजनाथ प्रजापति, सुरेन्द्र यादव, चनद्रदेव यादव, राज राणा, विक्की यादव, संजय यादव सहित सैकड़ों महिला व पुरुष।

error: Content is protected !!