धनबाद तीसरे दिन भी जारी रहा प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

📝RAJESH ,KUMAR
Jharkhand, dhanbad 🖊️
पुटकी। इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा लगभग 400 ठेका मजदूरों को अचानक कार्य से बैठा दिये जाने के विरोध में असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा मुनीडीह के बेनर तले मजदूरों ने डब्ल्यूजे एरिया मुनीडीह मेन गेट पर प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं आंदोलन को समर्थन करने धनबाद विधायक राज सिन्हा मजदूरों के बीच पंहुचे और कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय किसी कीमत पर बरदास नही करेंगे। मौके पर मुखिया चक्रधर महतो एवं रमेश कुमार सिंह,अजीत सिंह , दीपक महतो,राहुल सिंह,अरुण महतो, बबलू महतो,दिनेश सिंह,रमेश महतो ,पंकज सिंह,रथू महतो,विक्की सिंह व अन्य थे।

