बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस आज मैनपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देगी और फूंकेगी पुतला

संवाददाता : अब्दुल समद रिज़वी

मैनपुर : देश में लगातार बढ़ती महंगाई और एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर के कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस मैनपुर द्वारा 3 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में केंद्र के नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया.

ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लगातार बढ़ती महंगाई और एक बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 पचास रुपए की बढ़ोतरी कर देने से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस मैनपुर द्वारा आज 3 मार्च दिन शुक्रवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा.

श्रीमती कपिल ने सभी महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

error: Content is protected !!