*चूल्हे पर रखे चावल के गंज में 5 साल का बच्चा गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह से झुलस गया है। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।*

बीजापुर। जिले में स्थित एक पोटाकेबिन में चूल्हे पर रखे चावल के गंज में 5 साल का बच्चा गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह से झुलस गया है। जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही विभागीय अफसर बच्चे को देखने अस्पताल पहुंचे।

दरअसल, मामला जिले के उसूर पोटाकेबिन का है। यहां पढ़ाई कर रहे छात्र मुचाकी हड़मा शुक्रवार की शाम किचन में किसी काम से गया हुआ था। वो चूल्हे के पास पहुंचा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वो सीधे चूल्हे के ऊपर रखे चावल के गंज में गिर गया। बताया जा रहा है कि, हादसे से कुछ देर पहले ही चावल पकाने के लिए चूल्हे पर रखा गया था

error: Content is protected !!