छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का आगमन कल

तैयारी में जुटी भाजयुमो,,होगी जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत

सीपत,,,, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का कल मस्तूरी विधानसभा के सीपत क्षेत्र आगमन पर भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी पूर्ण कर ली गई है मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत में कल स्वागत सत्कार के साथ-साथ सोठी के पिपरानार में आम सभा का आयोजन किया गया है l सीपत के भाजपा मंडल व आसपास के मंडल एवं भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा उनकी आगमन की तैयारी में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करने में लगी हुई है l भाजपा सीपत मंडल के महामंत्री अभिलेश यादव ने बताया कि पूर्व मख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का स्वागत सीपत मंडल व भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा रैली बाइक रैली निकालकर जाँजी सीपत गुड़ी खाड़ा धनिया लूतरा खम्हरिया होते हुए सोठी के पिपरानार में आम सभा होगी l इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्य्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद अरुण साव जांजगीर लोकसभा सांसद गुहाराम अजगले विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!