भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कांग्रेस ने लगाया संगीन आरोप, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और देह व्यापार के हैं आरोपी…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच कांग्रेस पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रेसवार्ता कर सनसनीखेज खुलासा किया है। मरकाम ने पत्रकार वार्ता लेकर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम बलात्कार, देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के सम्बंध में बड़ा खुलासा किया है। मरकाम ने कहा कि ब्रम्हानंद नेताम बलात्का ,सामुहिक बलात्कार, नाबालिक का देह शोषण,अनैतिक देह व्यापार में धकेलने के अपराधी हैं। झारखंड के जमशेद पुर जिले के टेल्को थाने में एफआईआर दर्ज है। 15 -5-2019 को एफआईआर दर्ज हुई थी। तब झारखंड में भाजपा की रघुवर दास की सरकार थी।
झारखंड के एक नाबलीक बच्ची के साथ रायपुर के एक फ्लैट में अनाचार किया था। दुष्कर्म के आरोपी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

error: Content is protected !!