*सुआ नृत्य के जरिए दिया मतदाता जागरूकता संदेश*

*स्वीप के तहत दो बड़े आयोजन*

*सुआ नृत्य के जरिए दिया मतदाता जागरूकता संदेश*

*कलेक्टर ने बिहान दीदीयों और बच्चों का बढ़ाया उत्साह*
बिलासपुर, 07 नवंबर 2023/विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के जरिए बिलासपुर का अभिमान बढ़ाने आज मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप सुआ एवं महारंगोली के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुआ नृत्य का आयोजन बिल्हा के शासकीय कॉलेज एवं महारंगोली का आयोजन बिलासपुर के साईंस कॉलेज मैदान में हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने दोनों कार्यक्रम मंे शामिल बिहान दीदीयों और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम के गवाह हजारों लोग बने।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल की मौजूदगी में बिल्हा के शासकीय कॉलेज में विशाल सामूहिक स्वीप सुआ नृत्य की प्रस्तुति से समूचा माहौल जीवंत एवं मतदाता जागरूकता अभियान से सराबोर हो गया। छत्तीसगढ़ के इस पारंपरिक नृत्य को दिवाली की खुशियों एवं समृद्धता को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। स्वीप सुआ कार्यक्रम में बिहान की दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता अभियान का संदेश देने वाली सुमधुर संगीत की धुन पर सामूहिक स्वीप सुआ नृत्य किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का आत्मविश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को मतदान करने और कराने के लिए प्रेरित किया। विधानसभा आम निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। समारोह में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान के नारों से पूरा बिल्हा गूंज उठा। शहर के साईन्स कॉलेज मैदान में महारंगोली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली, कॉलेज और वॉलिन्टियर्स ने मतदाता जागरूकता से संबंधित विशाल रंगोली बनाकर लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया

error: Content is protected !!