प्रखंड के सभी किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं से जोड़ा जाएगा : दशरथ प्रसाद मेहता

बड़कागांव । बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ का गठन दिन रविवार को प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज भी नवनिर्वाचित पदाधिकारी से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। झारखंड कॉलेज बड़कागांव परिसर में नवनिर्वाचित पंचायत के अध्यक्षों की बैठक भी की गई एवं पंचायत वार पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। सभी पंचायत अध्यक्ष का बारी-बारी से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। दशरथ प्रसाद मेहता ने कहा कि प्रखंड के सभी किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान महेंद्र कुमार तलसवार, चंदन कुमार नयाटांड़,अशोक कुमार हरली, महेंद्र साव नापोखुर्द,पप्पू कुमार कांडतरी, द्वारिका महतो बड़कागांव पूर्वी ,बालेश्वर राम मध्य, दीपक कुमार पश्चिमी, फागु भुईया चंदौल, वासुदेव महतो महुंगाई कला, रंजन कुमार चोपदार बलिया, श्याम कुमार सांढ,योगिता कुमारी बादम, उमेश महतो आंगों, आलोक कुमार चेपाकला, कमलनाथ महतो को सिरमा का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।
ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विज्ञान और कला प्रदर्शनी,छात्रों द्वारा तैयार किये गए विज्ञान एवं कला के प्रोजेक्ट्स ने किया

