‘4 साल में बदली झारखंड की तस्वीर’, गुमला में गरजे हेमंत सोरेन; पिछली सरकारों पर लगाया ये गंभीर आरोप*_

_*गुमला* मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पिछले चार सालों में विकास को लेकर जितना बदलाव आया है वैसा बदलाव पूर्व में कभी नहीं आया। झारखंड के बने 23 साल से अधिक हो गए। इतने सालों में इस झारखंड को युवा हो जाना चाहिए, लेकिन नवजात काल में इसका इतना शोषण दोहन किया गया कि जवानी में यह वृद्ध जैसा हो गया है।_

_मुख्यमंत्री मंगलवार को गुमला प्रखंड के मुरकुंडा छापरटोली में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में केवल शासन किया गया। विकास से यह राज्य कोसो दूर रहा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब इस राज्य का विकास हो रहा है। सरकार के पास लोगों को आने की जरुरत नहीं है, बल्कि सरकार लोगों के घरों तक न केवल पहुंच रही है, बल्कि उन्हें लाभान्वित कर रही है।_

error: Content is protected !!