JJMP के उग्रवादी को पुलिस ने दबोचा, एक इंसास राइफल और अन्य सामग्री बरामद*

गढ़वा SP दीपक कुमार पांडे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी मनोज राम उर्फ मनोज कुमार गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित दुर्जन का रहने वाला है

झारखंड
गढ़वा
गपुलिस मुठभेड़ में शामिल JJMP के एक उग्रवादी को गढ़वा पुलिस (Garhwa Police) ने गिरफ्तार किया है।

उसकी निशानदेही पर एक इंसास राइफल, एक इंसास राइफल का मैगजीन, आधा दर्जन 5.56 MM कैलिबर का गोली, चार 315 बोर का राइफल, चार 315 बोर में लगने वाले मैगजीन, चार 315 बोर का गोली ओर दो गोली रखने के लिए पॉउच बरामद किया गया है।

गढ़वा SP दीपक कुमार पांडे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी मनोज राम उर्फ मनोज कुमार गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित दुर्जन का रहने वाला है।

रंका थाना क्षेत्र स्थित ढेगुरा गांव में 17 दिसम्बर को पुलिस व प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP के एरिया कमांडर दुनेश उरांव के दस्ता के साथ मुठभेड़ हुई थी।

error: Content is protected !!