एनटीपीसी सीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्लांट में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से

अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में 3 मजदूरों के मौत की जानकारी आ रही है।

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्लांट में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से हड़कंप मच गया है। इस टैंक के नीचे कई मजदूरों के दगबे होने की सूचना है। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में 3 मजदूरों के मौत की जानकारी आ रही है। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। एक मजदूर जिसकी मौत हुई है वह पोड़ी का रहने वाला है और उसका नाम श्याम साहू है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि NTPC प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की है लेकिन मौत की पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद प्लांट में भगदड़ जैसे हालात है। कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा NTPC के बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान हुआ है। प्लांट में एनुअल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इस दौरान 60 टन वजही ऐश टैंक अचानक भरभराकर गिर गया जिससे कई मजदूर नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कि यह तकनीकी खामी थी या सुरक्षा मानकों को लेकर की गई बड़ी लापरवाही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है

एनटीपीसी सीपत के यूनिट 5 में सुरक्षा दुर्घटना की जानकारी संज्ञान में आई है, जिसमे 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं|

वही एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रवीण रंजन भारती से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली उन्होंने ने बताया कि सभी घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है| दुर्घटना के कारणों की जाँच भी चल रही है|

error: Content is protected !!