*इस दुनिया में हर प्राणी का एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें पक्षीयां भी शामिल हैं। जो हमारे प्रकृति की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक मानी जाती है। पक्षिओं को पर्यावरण का एक मह्त्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है क्योंकि पर्यावरण को संतुलित रखने में उनकी भूमिका अहम है। जिस तरह से पक्षियां हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है उसी तरह हम सभ को भी उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।*

*ऐसे में हर साल 5 जनवरी को पक्षियों के महत्व, इतिहास और संरक्षण के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Birds Day) मनाया जाता है। यह दिन विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए एक अवसर प्रदान करता है। यह दिन पक्षी प्रेमियों के लिए एक खास दिन है। इस अवसर पर, कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य पक्षिओं के बारे में जानकारी प्रदान करना, उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना, और उनके के लिए एक सुरक्षित आवास और भोजन की व्यवस्था करना शामिल है।*

