बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में सम्राट चौधरी को अबीर गुलाल लगाते वरिष्ट बुजुर्ग भाजपा नेता बीके सिंह चन्देल

*प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प और सबका साथ सबका विकास पर जनता ने जताया भरोसा*
पटना।रविवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह जीत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की जीत है। इन तीन राज्यों के बाद अब बिहार की बारी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत तय है। विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा व हरि सहनी ने भी तीन राज्यों की शानदार जीत पर वहां की जनता के प्रति आभार जताया और कहा कि इस जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत तय है। पीएम मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है।इसके पूर्व बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हजारों कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में जुटे सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक

