*राजस्व मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* *राजस्व अधिकारियों की बैठक*

बिलासपुर 08 दिसंबर 2023/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। आम नागरिकों के प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने संबंधित तहसील क्षेत्र के प्रकरणों की समीक्षा समय-समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित हर प्रकरण पंजीकृत होने चाहिए। राजस्व संबंधी प्रकरणों को दर्ज कर निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के दर्ज होने से निराकरण होने तक की पूरी प्रक्रिया में आने वाले व्यवाहारिक समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण हेतु विस्तार स

