बाइक सवार युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिरा, गंभीर अवस्था में किया गया रेफर

गावां तिसरी मुख्य मार्ग बेला महादेव मंदिर के समीप बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद 108 एंबुलेस के माध्यम से युक्त युवक को गावां सीएचसी लाया गया, जहां पर डॉक्टर काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के दोनोसोत निवासी महेंद्र राम के पुत्र संतोष कुमार गावां हाट बाजार से खरीदारी करके वापस बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान बेला महादेव मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि युक्त युवक के माथा में गंभीर चोट लगी है।

