धनबाद मजदूरों को काम से बैठा दिये जाने पर संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन के खिलाफ किया आंदोलन शुर

पुटकी। बीसीसीएल डब्लयूजे एरिया मुनीडीह के अधीनस्थ कार्यरत इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा 400 ठेका मजदूरों को काम से बैठा दिये जाने के विरोध में सोमवार को असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा मुनीडीह के बेनर तले मजदूरों ने मुनीडीह मेन गेट पर प्रबंधन के खिलाफ आन्दोलन शुरू किया। मजदूर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समशिखरा पंचायत के मुखिया चक्रधर महतो ने बताया कि मजदूरों को पुनः कार्य पर नहीं लिया गया तोठेका मजदूरो का कार्य बाधित रहेगा।
समाचार लिखे जाने तक असंगठित मजदूरों का आन्दोलन जारी है। आंदोलन कारियों में अजित सिंह, राहुल सिंह, उमेश कुमार, सुशील कुमार, दिनेश ओझा, पंकज सिंह, अजय सिंह, गौतम सिंह, देव शर्मा, घूरा महतो व अन्य शामिल हैं।

