भारत ने पहली पारी मे 396 रन बनाए इंग्लैंड की टीम 253 रन पर सिमटी

– – भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के स्टेडियम में खेला जा रहा है | भारत के पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया | भारत के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई | भारत के स्टार बालर जसप्रीत बुमराह ने 45 रन देकर 6 विकेट लिए | इस आधार पर भारत को 143 रनो की बढ़त मिली है | भारत ने दूसरी पारी मे बिना विकेट खोए 5 ओवर मे 28 रन बना लिए है, कप्तान रोहित शर्मा 13 रन व यशस्वी जायसवाल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं | इस तरह भारत की कुल बढ़त 171 रन हो गई है |

Check Also
Close
error: Content is protected !!