साल 2024 के पहले दिन महंगाई से राहत, LPG सिलेंडर सस्ता

दिल्ली। नया साल 2024 का आगाज एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती से हुआ। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के आज नए रेट जारी की हैं। आज 1 जनवरी 2024 से एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2024 यानी इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल होने के कारण एक बड़ी कटौती की उम्मीद थी। क्योंकि 2019 में पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नए साल का गिफ्ट दिया था। 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपये कम कर दिए गए। दिल्ली में सिलेंडर 809.50 रुपये से 689 रुपये पर आ गया।

इस बार ऐसा नहीं हुआ। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट आज जो कम हुए हैं, वह नए साल के गिफ्ट के रूप में टॉफी है। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1757.00 रुपये का था। आज केवल 1.50 रुपये सस्ता हुआ है। इसी तरह कोलकाता में यह सिलेंडर 1869.00 रुपये का हो गया है। इससे पहले दिसंबर में 1868.50 रुपये था। इसमें आज 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 1710 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1708.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 की जगह अब 1924.50 रुपये में बिकेगा।

Check Also
Close
error: Content is protected !!